पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता पाठ करने से मन शांत रहता है अच्छे विचार आते हैं : समरजीत जाना

गीता पाठ करने से मन शांत रहता है अच्छे विचार आते हैं : समरजीत जाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रांची

चिन्मयामिशन द्वारा गुरुवार को एचईसी स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने किया। उन्होंने कहा कि गीता पाठ करने से मन शांत रहता है और अच्छे विचार आते हैं। प्रतियोगिता में 165 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद कुमार, श्यामल राय, बबिता पाठक सहित अन्य उपस्थित थे। निर्णायकों में केएन मिश्रा, सुजाता मजूमदार, धीरज कुमार, माया वर्मा, किरण महतो और रीना केडिया शामिल थे।

ग्रुप : युवराजप्रथम, अर्णव द्वितीय, सानिया कुमारी तृतीय। सृजा, इशिका साहू, सोनम, वंशिका कुमारी, अश्यानी, आकिब को सांत्वना पुरस्कार। ग्रुपबी : श्रेष्ठप्रसाद प्रथम, श्रेया पाठक द्वितीय, प्रशांत कुमार तृतीय। आदिति गुप्ता, शुभायू मुखर्जी, दीपक माहिल, विक्रम राज, काजल कुमारी, हरि ओम कुमार सांत्वना पुरस्कार। ग्रुपसी : चित्रेंशीसिन्हा प्रथम, प्राची प्रिया द्वितीय, दीपांशु आजाद तृतीय। श्रीशा मिश्रा, नेहा राय, आदर्श राज वर्मा, कृति, अभिजीत शेखर, कार्तिकेय कुमार सांत्वना पुरस्कार। ग्रुपडी : दिव्यापाठक प्रथम, प्रज्ञा कुमारी द्वितीय, निवेदिता कुमारी तृतीय। सलोनी, अमिषा कुमारी, अंजलि प्रिया झा, श्वेता शर्मा, नुपूर राणा, दीपक कुमार सांत्वना पुरस्कार।