- Hindi News
- कुटीर छोटे उद्योगों से ही समृद्ध होगा प्रदेश: रघुवर
कुटीर छोटे उद्योगों से ही समृद्ध होगा प्रदेश: रघुवर
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2015 का सीएम ने किया उद्घाटन, 400 स्टॉल पर कुटीर खादी के उत्पाद की बिक्री श्ुरू
कुटीरछोटे उद्योगों से ही समृद्ध होगा प्रदेश। सरकार ऐसे उद्योगों को प्राथमिकता देगी। स्किल डेवलपमेंट मिशन सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिकता में पश्चिमीकरण की झलक नहीं होनी चाहिए। भारत की संस्कृति ही विश्व में पहचान है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उक्त बातें गुरुवार को राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2015 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार तीन लाख शौचालय बनाएगी। यह काम स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा। प्रधानमंत्री ने 2019 में स्वच्छ भारत महात्मा गांधी की 185वीं जयंती के अवसर पर सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम सभी मिलकर एक स्वच्छ झारखंड बनाएं। अबतक 17 पंचायतों के सभी घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। विधायक फंड से भी हर साल 50 लाख रुपए शौचालय निर्माण पर खर्च हो। तभी स्वच्छ झारखंड का सपना पूरा होगा। जन आंदोलन से ही यह संभव है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला में मिठास होता है। मेल मिलाप होता है। खरीद-बिक्री होती है। यह एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है। सरस महोत्सव का आयोजन सराहनीय कार्य है। यहां कई राज्यों की संस्कृति सभ्यता को जानने का अवसर लोगों को मिलेगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर सरस महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री डॉ. लुइस मरांडी, विधायक सरयू राय, गंगोत्री कुजूर, डॉ जीतू चरण राम, मुख्य सचिव राजीव गौबा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, उद्योग सचिव हिमानी पांडेय, कला संस्कृति विभाग की सचिव वंदना डाडेल, मेयर आशा लकड़ा उपायुक्त विनय कुमार चौबे आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत झारखंड राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष जयनंदू धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कई बैंक के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
छऊ नृत्य से हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
खादी सभी लोग पहनें, तभी मिलेगा बढ़ावा : डॉ. मरांडी
विदेशी भगाओ, स्वदेशी अपनाओ: सीपी सिंह
सांस्कृितक कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करते विपुल नायक उनकी टीम।
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2015 का दीप जलाकर उद्घाटन करते मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सीपी सिंह, डॉ लुइस मरांडी, निलकंठ सिंह मुंडा विधायक सरयू राय आदि।