श्याम महोत्सव के आय-व्यय पर हुई चर्चा
रांची | श्रीश्याम मंडल की आमसभा रविवार को श्याम मंदिर में हुई। इसमें संपन्न हुए श्याम महोत्सव पर चर्चा की गई। महोत्सव पर होनेवाले खर्च की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष सुरेश चंद्र पोद्दार, रमेश सारस्वत, चंद्रप्रकाश बागला, बृजमोहन पोद्दार, ओम जोशी, मनोज सिंघानिया, प्रमोद बगड़िया, श्याम सुंदर पोद्दार, मनोज ढंढानिया, राजेश सारस्वत और अजय साबू मौजूद थे।