- Hindi News
- सफाई और सुरक्षा पर ध्यान देगी पूजा समिति
सफाई और सुरक्षा पर ध्यान देगी पूजा समिति
रांचीमहानगर औद्योगिक श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक माउंटेसरी मैदान धुर्वा में हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की 18 पूजा समितियों के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। इसमं पूजा के सफल आयोजन के लिए सुविधाओं पर चर्चा हुई। पूजा पंडाल में जिला प्रशासन से डस्ट की व्यवस्था करने की मांग की गई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नई कार्यसमिति में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मनोज शर्मा को संयोजक, वेद प्रकाश सिंह को अध्यक्ष, विशाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष और असीम मित्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रंजन कुमार, विनय बिहारी सिंह, धमेंद्र सिंह, विश्वनाथ दास गुप्ता, बबलू शामिल थे।
इस वर्ष पूजा समिति मनाएगी स्वर्ण जयंती
रांची | जगन्नाथनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति राजेंद्र भवन सेक्टर टू इस वर्ष स्वर्ण जयंती मनाएगी। यहां पूजा की शुरुआत 1965 में हुई थी। समिति के संयुक्त सचिव मानस बनर्जी ने बताया कि 50वें वर्ष पर भव्य पूजा का आयोजन होगा। मूर्तिकार जगदीश पाल प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। साज-सज्जा और पंडाल के लिए दिप्ती साउंड एंड डेकोरेटर्स को काम सौंपा गया है। आधुनिकता के बावजूद यहां बंगाली परंपरा से पूजा होगी। पंडाल का उद्घाटन 30 सितंबर को किया जाएगा। दो अक्टूबर को विशेष भोग निवेदन और प्रसाद बंटेगा। बैठक में राजकुमार चक्रवर्ती, अजीत कौर, जेआर काली, सुब्रोतो बैनर्जी, सुप्रीयो राय, केके राय, डीपी चौधरी, मिहिर बनर्जी और मंगलमय बनर्जी शामिल हुए।