- Hindi News
- भगवान अपने शरण में आए सभी का उद्घार करते हैं : रामदेव
भगवान अपने शरण में आए सभी का उद्घार करते हैं : रामदेव
रांची | भगवानअपने शरण में आए जीव का उद्धार करते हैं। भले ही शरण में आया व्यक्ति शत्रु हो, शत्रु का भाई हो, परम भक्त हो या दुराचारी ही क्यों हो। उक्त बातें पंडित रामदेव पांडेय ने भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कही। अजामिल उद्धार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भगवान के नाम में इतनी ऊर्जा है कि भक्त नाम लेते ही पावन और पवित्र हो जाता है। इसलिए हम अपने बच्चों का नाम भगवान के नाम से रखंे तो हमारा कल्याण और बच्चों का संस्कार बढ़ेगा। वसंत विहार स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आयोजित कथा में रविवार को डॉ. विद्यापति और डाॅ. इंदु ने सपरिवार आरती उतारी।