जिउतिया कल महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
रांची | संतानकी लंबी आयु के लिए मंगलवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि जिउतिया यानि जीवित्पुत्रिका व्रत मंगलवार को और पारण बुधवार सुबह होगा। सोमवार रात 10:34 बजे से अष्टमी शुरू होकर मंगलवार की रात 11:05 तक है। उदया तिथि की अष्टमी मंगलवार को है, इसलिए उस दिन पूजा होगी। सोमवार की रात 10:34 के पहले व्रती सरगही कर सकती हैं। जो उदया तिथि को मानती हैं वे अहले सुबह में भी सरगही कर सकती हैं। इसमें कोई दोष नहीं माना जाएगा। मंगलवार को पूर्ण उपवास और व्रत में राजा जीमूतवाहन की पूजा होगी और उसे गले में धारण करेंगी। व्रती बुधवार को सूर्योदय काल में दूध से पारण कर सकती हैं। कुछ महिलाएं अपनी स्वर्गीय सासु मां के लिए भी यह व्रत करती हैं। इस दिन नेनुआ, कच्चू, सतपुतिया और झींगी का भोग लगेगा।