शहर के पूजापंडाल
संग्राम क्लब में दिखेगा महिषासुर वध
संग्राम क्लब
कचहरीचौक
पूजा पर खर्च छह लाख
इनका है सहयोग
रांची | कचहरीचौक स्थित संग्राम क्लब में भक्त मां दुर्गा को महिषासुर का वध करते हुए देख सकेंगे। दो साल बाद इस वर्ष फिर से लाइट एंड साउंड के माध्यम से स्वर्गीय दृश्य की झलक दिखाई जाएगी। इसके लिए मां दुर्गा की एक, असुर की तीन, ब्रह्मा की एक, गणेश की एक, कार्तिकेय की एक, महिषासुर की एक और शेर की एक प्रतिमा बनाई जा रही है। इन्हें श्रद्धालु ट्रैक पर चलकर लड़ाई करते हुए देख सकेंगे। करीब सात मिनट का यह दृश्य थोड़ी देर बाद दोबारा चलाया जाएगा। पंडाल एक अक्टूबर को खुलेगा और चार अक्टूबर तक लोग यह दृश्य देख सकेंगे। प्रतिमा का निर्माण गुमला निवासी मूर्तिकार शिवकुमार प्रजापति कर रहे हैं। स्क्रिप्ट राजेश कुमार लाल ने तैयार किया है। आवाज सुशील अंकन साथियों की होगी।