- Hindi News
- बुराई पर विजय है पवित्र क्रूस : बिशप तेलेस्फोर
बुराई पर विजय है पवित्र क्रूस : बिशप तेलेस्फोर
अच्छी फसल के लिए प्रभु को दिया धन्यवाद
कोंकणक्रिश्चियन एसोसिएशन (केसीए) की ओर से रविवार को आईसीएसई कार्मेल स्कूल सामलौंग में एनुअल मोंतिफेस्ट मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समारोही यूखरिस्तीय बलिदान के साथ हुई। इसके मुख्य अनुष्ठाता और उपदेशक संत अलबर्ट कॉलेज के रेक्टर फादर डॉ. जेपी पिंटो थे।
कोंकणीभाषा में हुआ कार्यक्रम
पूराकार्यक्रम कोंकणी भाषा में हुई। इस समारोही मिस्सा में फादर पिंटो के सहयोगी पुरोहितों में फादर एलविन नोरोन्हा, फादर गिल्बर्ट, फादर डॉ. जॉन क्रास्ता, फादर राजू फेलिक्स क्रास्ता, फादर रोशन, फादर आनंद और फादर सिबी ने सहयोग किया। मिस्सा के दौरान अपने संदेश में मोंतिफेस्त कोंकणी भाषा-भाषियों की 500 साल की पुरानी परंपरा को बताया। कहा कि यह पर्व नए फसलों के लिए प्रभु का धन्यवाद करने और भविष्य में अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करने का है। कार्मेल स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अलजीरा की मेजबानी में स्कूल हॉल में आयोजित इस फेस्ट को मोंतिफेस्ट की तमाम कोंकणी भाषियों के लिए गेट टू गेदर बताया। इसमें अपने कार्य के कारण गोवा, मुंबई, कर्णाटक, मैंगलूर आदि में रहनेवाले इस दिन में मिलकर अपनी कोंकणी परंपरा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। मौके पर पुरोहितों ने समारोह में उपस्थित लोगों के बीच धान की बाली वितरित किया। सबों ने माता मरिया के चरणों में बतौर नई फसल धान की बाली अर्पित कर प्रभु का धन्यवाद किया। मिस्सा के बाद पुरोहितों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाईयां दी। केक काटे और एक-दूसरे को ग्रीट किया। कोंकणी गीत गाए। नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नए धान के पाउडर और दूध से बना पेय ग्रहण करने के बाद अपने साथ घर से बना कर लाए कोंकणी व्यंजन का सबों ने मिलकर स्वाद लिया।
माता मरिया के चरणों में नई फसल की बाली अर्पित करती सिस्टर्स।
बिशप ने किया समारोह मिस्सा
बिशप बिलुंग ने कहा कि क्रूस विजय का यह त्योहार सिर्फ हॉली क्रॉस सिस्टरों के लिए बल्कि समस्त मानवजाति के लिए जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। समारोही मिस्सा में उनके साथ बिशप चार्ल्स सोरेंग ने सहयोग किया। कार्यक्रम में सिस्टर बेट्सी, सिस्टर एैन जोसेफ, सिस्टर निर्मला, सिस्टर हिल्डा, सिस्टर सरोज, सिस्टर इमरेंसिया आिद मौजूद थीं।
एक-दूसरे के साथ खुिशयां बांटीं
इस अवसर पर लोगों ने अपने अलग अंदाज में अपना परिचय दिया। गेम क