अधिकार के लिए आगे आएं : राम
रांची| ऑलइंडिया शिड्यूल ट्राइब्स, शिड्यूल कास्ट्स एंड बैकवर्ड क्लासेस इंप्लाइज को ऑर्डिनेशन काउंसिल की बैठक सीसीएल दरभंगा हाउस स्थित विचार मंच सभागार में हुई। काउंसिल के अध्यक्ष ब्रज किशोर राम की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक के मुख्य अतिथि माइनिंग मैनेजर केडी सर थे। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से हक और अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। मंच का संचालन वैसलोचन पासवान ने किया। बैठक को प्रेम प्रकाश भेंगरा, गोरेलाल पासवान, जयकिशन राम, सुचिता टोप्पो, मिलानी भेंगरा, होरो, मनोज बाड़ा, बी कुजूर, एस राम आदि ने संबोधित किया। प्रदेश सचिव रंजीत तिर्की ने धन्यवाद ज्ञापित किया।