पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पद चिह्नित किए जाने पर नाराजगी

पद चिह्नित किए जाने पर नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडराज्य सचिवालय सेवा संघ की अध्यक्ष ब्रजेंद्र हेंब्रम की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए सचिवालय में संयुक्त सचिव के 135, अवर सचिव के 20 और विशेष सचिव के 15 पद चिन्हित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। हेंब्रम और संघ के महासचिव ध्रुव प्रसाद ने कहा कि सचिवालय सेवा के कर्मियों को अब तक वाजिब पद नहीं दिया गया। दूसरी ओर अब कालावधि में हेरफेर की तैयारी हो रही है। हालांकि मुख्य सचिव ने इस साजिश को पकड़ा है। कहा कि अगर कालावधि में छेड़छाड़ हुआ, तो इसका दुष्प्रभाव दूसरे संवर्ग के अधिकारियों पर पड़ेगा।