नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो भूख हड़ताल
रांची| राज्यबिजली बोर्ड तकनीकी प्रशिक्षु संघ ने कहा है कि 24 अगस्त को ऊर्जा मंत्री के साथ हुए त्रिपक्षीय समझौता के तहत अगर 10 दिनों के अंदर अनुबंध कर्मियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाता है, तो 550 कर्मी भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के केंद्रीय सचिव आशीष कुमार ने बताया कि समझौते के तहत 17 दिनों के अंदर नियुक्ति प्रमाण पत्र देने की बात समझौते में कही गई थी। ऐसे में फिर से आंदोलन करने के अलावा और विकल्प नहीं बचेगा। 22 को निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन, 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।