मंदिर की जमीन वापसी की कार्रवाई की मांग
रांची| जगन्नाथपुरमंदिर न्यास समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में मंदिर के जमीन वापसी की कार्रवाई करने की मांग की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि जमीन पर लोग अतिक्रमण करके घर बना रहे हैं। इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। वहीं, शिव मंदिर के मरम्मत जल्द कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मुख्य मंदिर के जगमोहन नाट्य मंडप के पुर्ननिर्माण पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता ठाकुर राधेश्याम नाथ शाहदेव ने की। इनमें ज्ञान प्रकाश बुधिया, राम टहल चौधरी, रामजी लाल सारडा, राम अवतार नारसरिया, सुरेंद्र तिवारी, नीरज आदि मौजूद थे।