- Hindi News
- ब्लैक होल में छिपे हैं कई रहस्य : डॉ. तापस
ब्लैक होल में छिपे हैं कई रहस्य : डॉ. तापस
>धरती के प्रदूषण से ब्लैक होल प्रभावित हो रहा
भास्करसंवाददाता| रांची
बीआईटीमेसरा में रविवार को दो दिवसीय पेंथन-2014 का आगाज हुआ। पहले सत्र के मुख्य वक्ता इलाहाबाद के जाने-माने खगोलशास्त्री डॉ. तापस कुमार मल्लिक ने स्टो फिजिक्स के विभिन्न आयामों के बारे में फोटो के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के अनछुए पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ब्लैक होल आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य से कम नहीं है। डॉ. तापस ने कहा कि धरती के प्रदूषण से ब्लैक होल प्रभावित हो रहा है। खासकर ऊर्जा से संबंधित प्रदूषण ज्यादा है।
अंतरीक्ष विज्ञान के अनछुए पहलुओं को लोगों के सामने लाया। इसके बाद स्टूडेंट्स के साथ इंट्रैक्शन हुआ। इसमें छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों को सहजता से जवाब दिया। इस अवसर पर डॉ. विमल कुमार मिश्र, डॉ. महेश चंद्र ने विचार रखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभित नारायण, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर समेत रिसर्च स्कॉलरों और स्टूडेंट्स का सराहनीय योगदान रहा।
सेफ्टी न्युक्लियर पर लेक्चर आज
सोमवारको न्युक्लियर सेफ्टी पर लेक्चर होगा। इसमें एक्सपर्ट विचार रखेंगे। सेफ्टी क्यों जरुरी है। यह विषय विश्व में हमेशा चर्चा में क्यों रहता है।
उद्यमिता पर हुआ व्याख्यान
टेस्टेडटेक्नो सॉल्यूशन के एमडी डॉ. बी मोहन कुमार ने उद्यमिता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने उद्यमिता शुरुआत और सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
व्याख्यान देते वैज्ञानिक।
पेंथन 2014 के समारोह में उपस्थित पदाधिकारी।