पहाड़टोली के लोगों के साथ मेयर की बैठक
रांची| जनसंपर्ककार्यालय द्वारा चलाए गए अभियान के तहत मेयर आशा लकड़ा ने 14 सितंबर को हेहल पहाड़ टोली का दौरा किया। लोगों ने मेयर को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मेयर ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले योजना वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, स्ट्रीट लाइट, चापानल एवं सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मौके पर रांची महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराने वाली गठबंधन की सरकार को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं होगा। कार्यक्रम में नामधारी प्रसाद, सतीश शुक्ला, सूरज प्रसाद, सुषमा देवी, अमित कुमार, तुषार विजयवर्गीय, मानिक चंद्र ठाकुर, अरुण गुप्ता, प्रदीप कुमार, बसंती साहू, लक्ष्मी महतो, काजल प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।