जिलाध्यक्ष बने सुभाष
नामकुम| झारखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग प्रकोष्ठ की बैठक बिंदेश्वरी मार्केट में हुई। इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भीम मुंडा द्वारा रांची जिलाध्यक्ष के पद पर सुभाष प्रसाद को नियुक्त किया गया। प्रकोष्ठ के मुख्य संरक्षक रामदेव सिंह एवं राजेश कच्छप ने सुभाष को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी।