पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में हर विषय की किताबें

मेले में हर विषय की किताबें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रप्रसाद महिला कॉलेज में लगे पुस्तक मेले में हर विषय की पुस्तकें लोगों के लिए उपलब्ध हंै। विजय बुक्स के स्टॉल पर नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी तो प्रभात प्रकाशन समीर बुक डिपो के स्टॉल पर हेराल्ड की पुस्तक यूरोपीय उदारवाद का उदय, अपराजेय योद्धा चे ग्वेरा, जार्ज लूकाच की ऐतिहासिक दृष्टि, पूंजीवाद का इतिहास आिद पुस्तकें उपलब्ध है। समीर बुक डिपो के स्टॉल पर झारखंड के रचनाकारों की पुस्तकें हैं। यहां वैदिक अंक गणित और बीज गणित की पुस्तकें भी है।

नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मेलेमें गुरुवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो ग्रुप में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बॉलीवुड, क्लासिक, सेमी क्लासिक और वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। बुधवार को आयोजित गायन प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। सीनियर ग्रुप में प्रवीण, हितुश्री, रंजीत अजित तथा जूनियर ग्रुप में आदित्य, पियूष, अंकुर प्रिया को पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक के रूप में मृणालिनी अखौरी डॉ. राजश्री जयंती उपस्थित रहीं।

पॉकेट के अनुरूप किताबें

मेलेमें पेपरबैक संस्करण में कुछ किताबें ऐसी हैं, जो हर जेब के अनुकूल हैं। विश्व बुक्स अन्य प्रकाशन की कुछ पुस्तकें मात्र 35 रुपए में मिल रही है। दिल्ली प्रेस के स्टॉल पर अंग्रेजी नॉवेल पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।