आरोपी हुआ गिरफ्तार
रांची| रांचीनगर निगम के फॉगिंग मशीन में तोड़फोड़ करने के आरोपी राजू साव को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वह गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली टोला बस्ती का रहनेवाला है। उसके खिलाफ पिछले 11 अगस्त को गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी आमिर हमरू के बयान पर दर्ज की गई है। वह नगर निगम का चालक है।