- Hindi News
- बर्ड हिट रोकने के लिए मीट मछली दुकान उजाड़ा
बर्ड हिट रोकने के लिए मीट-मछली दुकान उजाड़ा
रांची|बिरसा मुंडाएयरपोर्ट पर अक्सर बर्ड हिट की घटना घटती है। इसे देखते हुए नगर निगम की ओर से गुरुवार को एयरपोर्ट के तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित मांस-मछली की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। निगम की टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। दुकान हटाने गई निगम की टीम का विधानसभा के समक्ष जोरदार विरोध किया गया। दुकानदारों का कहना था कि एयरपोर्ट से सेक्टर टू के मीट दुकानदारों का कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि यह जगह एयरपोर्ट से तीन किमी से अधिक दूरी पर है। इसके बाद भी निगम की टीम नहीं मानी। मजिस्ट्रेट ने सभी दुकानों को उजाड़ने का आदेश दे दिया, फिर देखते ही देखते मीट-मछली की दुकानों पर बुल्डोजर चला दिया गया। अंत में दुकानदार अपना सामान लेकर वहां से निकल गए। इस दौरान हिनू चौक, बिरसा चौक, हटिया रोड सहित अन्य स्थानों पर लगी दुकानों को हटाया गया।