जेल में आई रोटी बनाने की मशीन
रांची| बिरसामुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में रोटी बनाने वाली तीन मशीन लगाई गई है। एक मशीन एक घंटे में एक हजार रोटी तैयार करती है। इससे अब जेल में रोटी बनाना आसान हो गया है। वर्तमान में जेल में 2927 कैदी बंद हैं। जेल अधीक्षक अशोक चौधरी जेलर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक यह मशीन काम करती है। अब कैदियों को अच्छी रोटी खाने को मिल रही है, जिससे उनमें भी खुशी है।