- Hindi News
- डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने से निगम का इंकार
डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने से निगम का इंकार
रांचीनगर निगम के डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने के मेयर के प्रस्ताव को निगम सीईओ ने मानने से इंकार कर दिया है। मेयर ने दो दिन पहले निगम सीईओ को पत्र लिखकर डिप्टी मेयर को कमेटी में शामिल करने के लिए कहा था। मेयर के पत्र के जवाब में सीईओ मनोज कुमार ने भी गुरुवार को पत्र लिखकर मेयर को बताया कि कमेटी में डिप्टी मेयर को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है।
पार्षदोंने जताया विरोध : पार्षदउर्मिला यादव, सुजाता कच्छप सहित अन्य पार्षदों ने डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने के मेयर के प्रस्ताव का विरोध किया है। कहा कि ऐसा किया गया तो जोरादार विरोध किया जाएगा।