- Hindi News
- हाजी ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन : शम्स कमर
हाजी ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन : शम्स कमर
उड़ान ने डाली यात्रा में खलल
राज्यहज कमेटी के नहीं रहने का खमियाजा आजमीन-ए-हज उठा रहे हैं। खमियाजे की बदसूरत तस्वीर बुधवार से गुरुवार तक खूब दिखी। बुधवार शाम 7.30 बजे की जगह जेद्दा के लिए विमान गुरुवार शाम करीब आठ बजे उड़ा। इस बीच बदइंतजामी और उससे उपजा आक्रोश हंगामा बनकर फूटा। पांचवें जत्थे में जाने वाले 235 हजयात्री उड़ान के निर्धारित समय से पहले ही सपरिवार बुधवार को एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। बोडिंग, इमिग्रेशन कस्टम सहित सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। हजयात्री सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में जा चुके थे। अब बस विमान में चढ़ने का इंतजार था।
पता चला कि 10 बजे रात को विमान जाएगा। रात 10 बजे के बाद अचानक फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। लेकिन इसकी सूचना यात्रियों को नहीं दी गई। रात 11 बजे के बाद सिक्यूरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में आजमीन-ए-हज कहीं जमीन, तो कहीं कुर्सी पर ही नींद से बेहाल लुढ़कने लगे। इनमें बुजुर्ग महिलाएं भी थीं। हालांकि एहराम पहनने के बाद बेहद सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है।
हज यात्रियों के हजारीबाग, रामगढ़ और जमशेदपुर से आए परिजनों को भी काफी परेशानी हुई। वे भी देर रात तक एयरपोर्ट में जमे रहे। धनबाद के फैयाज अहमद अपने मां-बाप को विदा करके सिकिदरी घाटी पहुंच चुके थे। उन्हें 80 किमी चलने के बाद एयरपोर्ट वापस आना पड़ा। आजमीन-ए-हज को हुई परेशानी की वजह अमेरिकी कंपनी डायनेमिक के क्रू मेंबर की मनमानी रही। एयर इंडिया ने इस कंपनी को हायर किया है। पांचवे जत्थे में खादिमुल हुज्जाज डॉ. शहनवाज कुरैशी और पश्चिम बंगाल के पांच हज यात्री भी रवाना हुए। वहीं, छठे जत्थे में जाने वाले 238 आजमीन-ए-हज उनके परिजनों को भी देर रात तक इंतजार करना पड़ा।
एयरपोर्ट पर िवमान का इंतजार करते हजयात्री।
िवमान नहीं जाने पर एयरपोर्ट पर हंगामा करते हजयात्रियों के परिजन।
विदेश मंत्री को देंगे सूचना
रांची | झारखंडराज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोग की एक बैठक हुई। बैठक में झारखंड राज्य के हज यात्रियों के रांची से जेद्दा उड़ान में रही दिक्कतों के संबंध में चर्चा की गई। शाहिद अख्तर ने बताया कि वे 17 सितंबर को हज यात्रियों को विदा करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। लेकिन हवाई जहाज समय पर नहीं आया। निर्णय लिया गया कि इसकी सूचना विदेश मंत्रालय को दी ज