शहर के पूजापंडाल
पूजा में खर्च आठ लाख
इनका है सहयोग
इनका है सहयोग
रंगमहल में सजेगा मां का दरबार
िबहार क्लब
कचहरीचौक
रांची | बिहारक्लब में माता का दरबार काल्पनिक रंगमहल में सजेगा। यहां स्थापित मंदिर में दुर्गा पूजा होती है। अंदर की सजावट, गेट और लाइटिंग के साथ मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा यहां का मुख्य आकर्षण होगी। हर साल की तरह इस बार भी कोलकाता के कलाकार यहां की साजसज्जा में लगे हैं। संजय शर्मा के नेतृत्व में कोलकाता नेशनल फिल्म थिएटर के लगभग 50 कर्मी अंदर के काम में जुट गए हैं।
67फीट का गेट : विशेषविद्युत-सज्जा के लिए चंदननगर का घोष इलेक्ट्रिकल्स द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। मेन गेट की उच्चता 67 फीट है। यहां इलेक्ट्रिकल रेल इंजन आवाज के साथ दौड़ती नजर आएगी। इसके अलावा चार अन्य गेट बनाए जा रहे हैं। उनमें पुरी के जगन्नाथ मंदिर का पूजन दिखाया जाएगा। बच्चों के लिए रोड साइड में कई अलग विद्युत सज्जा रहेगी।