जुबान पर लगाम लगाए बंधु : मीरा परवाल
पूर्वमंत्री सह मांडर के विधायक बंधु तिर्की के बयान को लेकर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सड़कों पर उतरने की धमकी दी है। उनका कहना है कि मंत्री को अपनी जुबान पर लगाम लगा कर रखनी चाहिए। महिलाओं के बारे कुछ बोलने से पहले दस बार सोचना चाहिए। मारवाड़ी समाज की महिलाएं अब घूंघट में नहीं रहती। पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिला कर चल रही हैं। इसे लेकर मारवाड़ी समाज की एक बैठक हुई, जिसमें दो दर्जन से अधिक मारवाड़ी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बंधु तिर्की का यह कहना कि मारवाड़ी समाज की महिलाएं लिपस्टिक लगाकर धरने पर बैठती हैं को समाज ने गंभीरता से लिया है। गुरुवार को श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर सभागार में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में इन महिलाओं ने रोष जताया। बैठक में रेणु फलोड़, मीरा परवाल, सुनीता महंसरिया, रेखा अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, ममता बोड़ा, अलका सरावगी आिद मौजूद थीं।
बैठक को संबाेधित करतीं महिला संगठन की पदाधिकारी।