पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट के नए पार्क का उद्घाटन

एयरपोर्ट के नए पार्क का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसामुंडा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर बने पार्क का उद्घाटन नागर विमानन सचिव सजल चक्रवर्ती ने किया। सजल चक्रवर्ती ने कहा कि नए पार्क बनने से एयरपोर्ट की खूबसूरती बढ़ी है। जिंदल कंपनी के नवीन जिंदल और एमडी का अाभार प्रकट करते है। वहीं कंपनियों की सोशल रिस्पांसबिलिटी है कि वे अपनी आमदनी का दो फीसदी उस पर खर्च करें।

कंपनी के एमडी रवि उप्पल ने कहा कि सीएसआर के तहत शुरू से ही काम कर रहे हैं। काम करने की अंदर से भावना होनी चाहिए और इसे विस्तार करना चाहते है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा है। स्टील प्लांट का विस्तार करना चाहते है। कोयले के खदानों पर प्रश्न लग गया है। इसके निष्कर्ष निकलने के बाद ही आगे की सोचेंगे। मौके पर एयरपोर्ट डायरेक्टर आरके राजू, सीआईएसएफ डीसी एमएल वर्मा और जिंदल कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मौके पर मौजूद सजल चक्रवर्ती, रवि उप्पल अन्य।