भगवत कथा में भाव विभोर हुए श्रद्धालु
रांची | चिन्मयमिशन आश्रम की ओर से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। जेवीएम श्यामली में आयोजित कथा का वाचन स्वामी माधवानंद ने किया। गुरुवार को उन्होंने वराह अवतार, कपिलोपाख्यान ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने ध्रुव के बारे में कहा संसार के सारे संताप ध्रुव ने ईश्वर का नाम जपते हुए सहे। यजमान गोविंद शर्मा जितेंद्र थे।