पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेशर्स डे में जमकर हुई मस्ती

फ्रेशर्स डे में जमकर हुई मस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मस्ती,म्यूजिक और डांस। बीआईटी एक्सटेंशन लालपुर के स्टूडेंट्स शनिवार को बूटी मोड़ स्थित होटल रॉयल रिट्रीट में इन्हीं रंगों में रंगे थे। मौका था एमबीए डिपार्टमेंट के फ़र्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित ला फिस्टा नामक फ्रेशर पार्टी का। इसका आयोजन एमबीए के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने किया। इस अवसर पर सीनियर-जूनियर्स स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। गाना-बजाना के साथ खूब डांस भी हुआ। फ्रेशर्स डे के सफल आयोजन में अमित, रूपेश पांडे, निखिल चंद, विवेक खंडेलवाल, सोना सिंह और अनुराधा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फैशनशो का भी जलवा

घंटोंतक चले प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने कई इवेंट्स का लुत्फ उठाया। रैंप पर कैटवॉक करते स्टूडेंट्स का जलवा देखते ही बन रहा था। कई सीनियर-जूनियर स्टूडेंट्स ने अपने सिंगिंग से हॉल में मौजूद स्टूडेंट्स को झुमाया। इसके अलावे स्टूडेंट्स ने पेपर और ओपन डांस का भी जमकर आनंद उठाया। वेस्टर्न और हिंदी के साथ भोजपुरी गीतों पर भी स्टूडेंट्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम के अंत में प्रभात कुमार को मिस्टर फ्रेशर और मनीषा को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।

फ्रेशर्स डे के मौके पर जहां डांस, रैंप पर कैटवॉक और गाने के बीच स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। वहीं, इनके बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें फैशन कांटेस्ट, डेयरिंग गेम और क्विज प्रतियोगिता शामिल है। सभी प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें सफल होने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार के रूप में मूवी टिकट और डिस्काउंट वाउचर मिला। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद सीनियर-जूनियर सभी स्टूडेंट्स को दो-दो सौ रुपए का डिस्काउंट वाउचर दिया गया।

फ्रेशर्स डे में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। कार्यक्रम में आए स्टूडेंट्स एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचाने में व्यस्त दिखे। इनके बीच मुलाकात का सिलसिला भी देर तक चलता रहा। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ता गया हॉल में शोर तेज होता गया। कार्यक्रम में बने डांसिंग ट्रैक पर परफॉर्मेंस देने में कोई किसी से पीछे नहीं था। वहीं, इनका हौसला बढ़ाने के लिए तालियों की गड़गड़ाहट भी हॉल में गूंजती रही। मौके पर मौजूद दर्जनों गर्ल्स ब्वॉयज इस लम्हें को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते दिखे।

क्विज कंपीटिशन आयोजित

हॉल में गूंजता रहा शोर

बीआईटी एक्सटेंशन लालप