पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाल मसाले से बन रहा भव्य पंडाल

दाल मसाले से बन रहा भव्य पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 लाख का खर्च

इनका है सहयोग

रांची | मोरहाबादीस्थित गीतांजलि क्लब में पहली बार 1977 में पूजा हुई थी। इस बार यहां काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बन रहा है। मंदिर में रंग-बिरंगे फूल और अल्पना दिखेगा। इसमें मुख्य रूप से दाल का प्रयोग किया जा रहा है। कहीं-कहीं जिउरा, धनिया, काली मिर्च और गरम मसाला का भी प्रयोग किया जा रहा है। इससे वास्तविक रंग के साथ-साथ खुशबू भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। क्लब के मनोज गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कंटाई से आए कलाकार हरिपद अपने ग्रुप के साथ पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं। पंडाल के साथ चंदन नगर की लाइटिंग भी लोगों को देखने को मिलेगी।