पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से पूजा पंडाल निर्माण का काम ठप

बारिश से पूजा पंडाल निर्माण का काम ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गापूजा नजदीक है। शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियांे की तैयारी युद्धस्तर पर है। लेकिन शनिवार शाम से हो रही बारिश ने आयोजकों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे से पंडालों का निर्माण पूरी तरह ठप है। वैसे, बाहर से आए कारीगर कुछ स्थानों पर बरसाती पहन कर पंडाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, ज्यादातर स्थानों पर कारीगर बारिश छूटने का इंतजार कर रहे हैं। पूजा पंडालों के साथ-साथ बारिश ने पूरे शहर की स्थिति बिगाड़ दी है। रोड पर गड्ढों को भरने के लिए जहां-तहां गिराए गए डस्ट पानी के साथ बह गए। जल-जमाव को दूर करने के लिए स्थानीय प्रशासन और निगम की ओर से अभी तक किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। निगम सीईओ मनोज कुमार ने कहा कि पूजा से पहले जल-जमाव की समस्या दूर कर ली जाएगी।