- Hindi News
- भोजपुरी फिल्म माही तोहरे प्यार का मुहूर्त
भोजपुरी फिल्म माही तोहरे प्यार का मुहूर्त
रांची | रांचीमें बननेवाली भोजपुरी फिल्म माही तोहरे प्यार का मुहूर्त रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने केक काटकर फिल्म का शुभारंभ किया। मौके पर निदेशक आफताब राणा, जगदीश सिंह जग्गू, विशाल चौधरी, राजेश कुमार त्रिपाठी, फिल्म के हीरो सुजीत सुमन, हाशिम खान, सादिक, उत्तम सिंह समेत अन्य मौजूद थे। लकड़ा ने फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई दी और कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे शहर के नए कलाकार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे रहे हैं। चाहे वह झॉलीवुड हो या बॉलीवुड। आफताब राणा ने कहा कि फिल्म के कलाकार और निर्माता सभी यंग हैं। इन्होंने लक्ष्य को साधकर यह काम अपने हाथ में लिया है।