- Hindi News
- दुर्गा पूजा में हमारी सुरक्षा पर तैनात रहेंगे 250 मजिस्ट्रेट
दुर्गा पूजा में हमारी सुरक्षा पर तैनात रहेंगे 250 मजिस्ट्रेट
0 प्रत्येक पंडालों में होंगे जवान, तीन अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
भास्करसंवाददाता. रांची
दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन ने जिले में सैकड़ों छोटे-बड़े पूजा पंडालों लाखों भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किया है। पूजा में अफवाह उड़ाने माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटने की तैयारी है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। ऐसी किसी भी सूचना को फौरन जिले के अफसरों को देने को कहा गया है, ताकि किसी भी घटना पर नियंत्रण किया जा सके। वहीं, चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट पुलिस अफसरों समेत सैकड़ों महिला पुरुष जवानों की तैनाती की गयी है। 250 से अधिक मजिस्ट्रेट्स को जिम्मे जिले की सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। जिला कंट्रोल रूम में भी आपात स्थिति से निबटने की पूरी तैयारी है। विधि व्यवस्था के तहत शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा तीन जोन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पूजा पंडाल विसर्जन स्थलों पर भी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने तीन अक्टूबर को शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
0 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
प्रशासन के आदेश के मुताबिक पूजा के मद्देनजर स्थायी और अस्थायी कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। इन रूमों में तीनों शिफ्ट में मजिस्ट्रेट समेत अश्रु गैस दस्ता, लाठी बल, पुलिस अफसर, वाहन, एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं।