हिंदी के प्रति प्रेम रखें : देबनाथ
रांची | सीएमपीडीआई(मुख्यालय) में सोमवार को राजभाषा माह का समापन सह पारितोषिक वितरण हुआ। मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के प्रबंध निदेशक एके देबनाथ ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग सिर्फ कार्यालयीय कार्य में करें, बल्कि इसके प्रति श्रद्धा प्रेम रखें। निदेशक (तकनीकी ईएस) डीके घोष ने माह को राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देकर गौरवान्वित करनेवाला बताया। तकनीक-आरडीएंडटी निदेशक वीके सिन्हा ने कहा कि बोलचाल की भाषा का प्रयोग हिंदी में करें। मौके पर मुख्य सतर्कता अधिकारी एमके झा, बिमलेंदु कुमार, कुमारी वंदना और ओम प्रकाश सिंह मौजूद थे।
येहुए विजेता : कार्यक्रममें विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए। हिंदी निबंध लेखन में राकेश रंजन, प्रदीप कुमार और वशिष्ट चौधरी, अहिंदी भाषी वर्ग में जी जॉस, चंचल चक्रवर्ती एमएन सिद्दीकी विजेता बने। अन्य विजेताओं में सुनीता किस्पोट्टा, रेणु चौधरी, सुधीरचंद्र चौरसिया, जगजीवन राम, अरुण कुमार, पीयूष जायसवाल, श्रीकृष्ण कुमार, उमेश राम, शंकर राम, एके सिंह, उदय प्रताप सिंह और मिथिलेश कुमार सिंह शामिल थे।