- Hindi News
- ओल्ड एज होम में विशेष कीर्तन का हुआ आयोजन
ओल्ड एज होम में विशेष कीर्तन का हुआ आयोजन
रांची | लायंसक्लब ऑफ रांची क्वीन की ओर से सोमवार को ओल्ड एज होम बरियातू में नवरात्र पर विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। लायंस क्लब की ओर से विशेष कीर्तन मंडली बुलाई गई थी। जिसमें कांता अरोड़ा और सिन्नी पपलेजा ने भजन प्रस्तुत किया। ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ डांडिया किया। बुजुर्गों ने भी इसका खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पायल किंगर, गिनी बाधवा, सोनिया, कविता पांडेय, लीना गिरिधर, कल्याणी खन्ना सहित अन्य उपस्थित थे।