पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत मिखाइल स्कूल का स्थापना दिवस मनाया

संत मिखाइल स्कूल का स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | संतमिखाइल नेत्रहीन स्कूल के बच्चे भले देख नहीं पाते हों, पर इनके मनमोहक नृत्य नाटक ने सभी को देखने पर मजबूर कर दिया। इनकी प्रस्तुति सामान्य बच्चों से बेहतरीन है। ये बातें शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने कही। वह सोमवार को स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कक्षा 10वीं की मंजूरी के लिए डीईओ को जरूरी निर्देश दिया। डीईओ ने विश्व क्रिकेट टीम में इस स्कूल के छात्र गोलू कुमार के चयन को गौरवपूर्ण बताया। समारोह में प्रधानाध्यापिका एमटीपी अग्रवाल, आरआइ थॉनटन, बिशप्स स्कूल की प्रिंसिपल एसके ब्राइट, वाइ बोदरा, केएम फिलिप, जेम्स पनाविला आदि शामिल थे। मौके पर शुभोजित तरफदार, मीरा भारती, रिंकी आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी। धन्यवादी प्रभुभोज के मुख्य अनुष्ठक रेव बाड़ा सहयोगी फादर एसपी लुगून थे।