पलाश रेस्टोरेंट के नीचे युवक की धुनाई
रांची| चुटियाथाना क्षेत्र स्थित पलाश रेस्टोरेंट के नीचे रविवार की शाम सात बजे नशे की हालत में चार युवकों ने अंजय सिंह की धुनाई कर दी। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। चारों युवकों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अंजय सुनेजा संस का कर्मचारी है। अंजय ने बताया कि वह दुकान से निकलकर बाइक निकाल रहा था। वहीं पर नशे की हालत में चार युवक खड़े थे। अंजय ने उन्हें हटने को कहा तो चारों युवक गाली-गलौज करने लगे। अंजय ने इसका विरोध किया तो चारों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस चारों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। अंजय का कहना है कि उसके सिर में गंभीर चोट आई है।