पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर दिखाया हुनर

प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवॉक कर दिखाया हुनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिस्टरऔर मिस झारखंड-2015 का ताज पहनने और अपने मॉडलिंग के हुनर को दर्शकों के सामने लाने के लिए शहर के युवा गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित होटल एकॉर्ड में ऑडिशन देते नजर आए। एरोहेड क्रिएशंस ग्लोबल इंटरटेनमेंट की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिम्मी मॉडल्स ग्रुप, रांची फिल्म एकेडमी और होमीनीज मैनेजमेंट संयुक्त रूप से शामिल हैं। ऑडिशन में 104 युवक-युवतियां शामिल हुईं। इस दौरान युवाओं ने प्रोफेशनल मॉडल की तरह अपना जलवा रैंप पर बिखेरा। गर्ल्स ने जहां अपने वॉक से निर्णायकों को इंप्रेस करने की कोशिश की तो वहीं ब्वॉयज ने भी अपना टशन दिखाने में कोई कमी नहीं की। मौके पर जज की भूमिका महबूब आलम, विपुल नायक, जिम्मी गुप्ता, कैप्टन सलूजा, शशिकांत, मेहुल कुमार और धनंजय कुमार ने निभाई।

आज जारी होगा रिजल्ट

मॉडल्सके वॉक, कांफिडेंस और उनके कम्यूनिकेशन स्किल के आधार पर प्रतिभागियों का चयन जजों ने कर लिया है। लेकिन इसकी घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को छह दिनों का प्रशिक्षण झारखंड के जाने-माने कोरियोग्राफर द्वारा दी जाएगी। प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले का आयोजन 20 फरवरी को मेन रोड स्थित होटल ट्राइडेंट-इन में होगा। फिनाले में विजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र शील्ड प्रदान किया जाएगा। उन्हें शॉर्ट फिल्मों में काम करने का मौका भी दिया जाएगा। इसके अलावा डिजाइन नेक्स्ट इंडिया में प्रेाफेशनल मॉडल्स के साथ रैंप में उतरने का सीधा प्रवेश रांची फिल्म एकेडमी ज्वाइन करने पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

भारतीय परिधान प्रस्तुत करेंगे मॉडल

मिस्टरएंड मिस झारखंड 2015 के फिनाले में चयनित प्रतिभागियों द्वारा भारतीय परिधान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ आयोजकों ने यह शर्त भी रखी है कि प्रतिभागियों को अपने पैरेंट्स से यह लिखवाकर लाना होगा कि उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की इजाजत है। इस संबंध में जिम्मी गुप्ता ने बताया कि फिनाले के दिन भी प्रतिभागियों को अपने पैरेंट्स के साथ ही आना होगा। ऐसा नहीं करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा।

ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए।