पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल्यांकन है रिट्रीट : टोप्पो

मूल्यांकन है रिट्रीट : टोप्पो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरोहितईश्वर के चुने हुए विशेषजन होते हैं, जो प्रभु को नहीं, बल्कि प्रभु उन्हें अपनी समर्पित सेवा के लिए चुनता है। पुरोहित ईश्वर की सेवा दीन-दुखियों, गरीब लोग, निसहाय, अनाथ और परित्यक्त की सेवा में पूरा करते हैं। आध्यात्मिक साधना सह मनन-चिंतन (रिट्रीट) का यह कार्यक्रम प्रत्येक पुरोहित और धर्मसंघियों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ईश्वर की सेवा में समर्पित धर्मसंघियों के लिए आध्यात्मिक जीवन और यात्रा का मूल्यांकन है। उक्त बातें कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कही। उन्होंने बताया कि ऐसे रिट्रीट (आध्यात्मिक साधना) पुरोहितों और धर्मसंघियों को उनके धर्मसमाजी जीवन का मूल्यांकन कराते हैं। साथ ही वे शेष जीवन को ईश वचनों के अनुरूप जीने की योजना निश्चित करते हैं। 12 से 16 सितंबर तक एसडीसी में आयोजित रांची आर्च डायसिस पुरोहितों का यह रिट्रीट पुरोहितों को ईश्वर के प्रति समर्पित जीवन की दशा का बोध कराने के साथ उनके मिशन कार्य के लिए ऊर्जा का केंद्र भी है। फादर वर्गीस ओसीडी ने पुरोहितों को ईश्वरीय बुलाहट को समझने और उसके अनुपालन के लिए दृढ़ किया।

रिट्रीट में मौजूद कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो अन्य।