- Hindi News
- नियुक्ति की जांच के लिए विधि मंत्री को लिखा पत्र
नियुक्ति की जांच के लिए विधि मंत्री को लिखा पत्र
नियुक्ति की जांच के लिए विधि मंत्री को लिखा पत्र
रांची | असिस्टेंटसॉलिसीटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर अनुराग कुमार की नियुक्ति संबंधित आदेश को संदिग्ध बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग केंद्र सरकार के काउंसिल अधिवक्ता अशोक सिंह ने की है। उन्होंने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र लिखा है और जांच होने तक पूर्व की व्यवस्था कायम रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति पत्र का आठ जनवरी की तिथि से निर्गत होना, बाद में बिना शुद्धिपत्र के ही इसे आठ सितंबर का कर दिया जाना, पत्र की प्रतिलिपि की भाषा पूर्व के निर्देशों की तरह नहीं होना, पूर्व एएसजीआई के प्रभार दिए बिना नए एएसजीआई का स्वतः प्रभार ले लेना यह दर्शाता है कि इस पूरे प्रकरण में जल्दबाजी में बिना समुचित प्रक्रिया अपनाए निर्णय लिया गया है। पत्र में एडिशनल लीगल एडवाइजर जोया हडके और जूडी के सेक्शन आॅफिसर रामकुमार पर षड्यंत्र करने का आरोप भी लगाया गया है।