पिंक हैंगर होगा आकर्षण
केंद्रीयमंत्री सुदर्शन भगत 18 सितंबर को 11.30 बजे मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2014 का शुभारंभ करेंगे। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची द्वारा लगाया जा रहा एक्सपो 23 सितंबर तक चलेगा। इस बार छह दिन तक चलनेवाले एक्सपो का समय बढ़ा दिया गया है। अब लोग सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक एक्सपो उत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर रॉक बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस बार ऑटोजोन और पिंक हैंगर यहां के मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा जूनियर चैंबर की महिला विंग द्वारा सभी दिन एक्सपो स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देसी-विदेशी कंपनियों द्वारा 300 स्टॉल बुक करवाए जा चुके हैं।
इसी के साथ पूजा और दीपावली का बाजार भी शुरू हो जाएगा। एक्सपो के दौरान खरीदारी करनेवालों को कंपनियों द्वारा दिए जानेवाले ऑफर का फायदा भी मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को आयोजन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर प्रभाष जैन ने बताया कि नवरात्र और दीपावली को देखते हुए हर तरह के वाहनों के स्टाल्स लगाए जा रहे हैं, जहां दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों के साथ सुपर बाइक भी देखने को मिलेंगी।
मोरहाबादी में एक्सपो उत्सव के लिए लगाए गए टेंट।
60 स्टाॅल की बुकिंग
जूनियर चैंबर के अध्यक्ष अनंत जैन ने बताया कि पहली बार पिंक हैंगर महिला उद्यमियों के लिए बनाया गया है, जिसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद रामगढ़ के अलावा अन्य राज्यों दिल्ली, बेंगलुरु, सूरत, जयपुर, कोलकाता, पटना की महिला उद्यमियों द्वारा 60 स्टाॅल्स की बुकिंग कराई गई है। इन स्टाल्स पर महिलाओं और बच्चों के हर तरह के परिधान, रेडिमेड कपड़े, जूते, खिलौने, पेंटिंग्स, होम डेकोर के उत्पादों के अलावा रसोई में इस्तेमाल होनेवाले सामान भी देखने और खरीदने के लिए मिलेंगे। स्टाॅल्स की बुकिंग महिला विंग जेसीरेट द्वारा की गई है।
तीन लाख वर्गफुट पर लगेगा एक्सपो
मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि इस बार एक्सपो को भव्य रूप दिया गया है, ताकि लोग खुले में मेले का मजा ले सकें। तीन लाख वर्गफुट क्षेत्र पर एक्सपो लगाया गया है। अग्निशमन दस्ता 18 सितंबर की सुबह से ही तैनात हो जाएगा। हैंगरों में आग से बचाव के उपकरण लगाए गए हैं। प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए प्राइवेट सुरक्ष