पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसीवाईएम कैंप एक से चाईबासा में

डीसीवाईएम कैंप एक से चाईबासा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चर्चऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के युवा संगठन डायसिस ऑफ छोटानागपुर यूथ मूवमेंट (डीसीवाईएम) एक से पांच अक्टूबर तक चाईबासा में अपना 65 कैंप का आयोजित कर रहा है। इस कैंप में सीएनआई के 57 पेरिश से युवक-युवतियां शामिल होंगे। उक्त जानकारी राजकुमार नागवंशी ने दी। उन्होंने बताया कि डीसीवाईएम के इस कैंप में युवाओं को उनके जीवन के महत्व की जानकारी देने के साथ इस संसार में मनुष्यों के आगमन के उद्देश्यों के बारे बताया जाएगा। रिसोर्स पर्सन युवाओं को बताएंगे कि आध्यात्मिकता के समावेश से ही सांसारिक जीवन में खुशी और सुकून है। इसके लिए हर एक व्यक्ति को मन, वचन और कर्म से प्रभु को अंगीकार करने और ईश प्रेम भय में जीने की जरूरत है। रजकुमार नागवंशी ने बताया कि युवाओं के लिए क्विज, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं होगी।