पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमटीआई सेल में हिंदी पखवाड़ा का समापन

एमटीआई सेल में हिंदी पखवाड़ा का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | सेलके रांची स्थित प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान एमटीआई में 15 दिनों तक चले हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। इस मौके पर संस्थान के कार्यपालक निदेशक मानस रंजन पांडा ने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में पांडा ने कार्मिकों को संस्थान के अधिकतर कार्यालयीन कार्य हिंदी में ही करने की सीख दी। कहा कि हिंदी सबसे सरल संपर्क भाषा है। उपमहाप्रबंधक आईके अच्पलानी ने स्वागत भाषण दिया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुमार ओमप्रकाश ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।