विस में सहकारी उपभोक्ता भंडार का उदघाटन
रांची | विधानसभाके रशियन होस्टल के कमरा नं. 54 में मंगलवार को विस सचिवालय पदाधिकारी, कर्मचारी केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के भंडार गृह का उदघाटन किया गया है। सहकारिता मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, सचिव एके सिंह, भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित थे। विधानसभा के प्रधान जनसंपर्क अधिकारी मो. सरफराज ने बयान जारी कर बताया कि उपभोक्ता भंडार का अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धनेश्वर राणा एवं सचिव विजय प्रसाद कुमार कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार होंगे। भंडार के निदेशक मंडल में झारखंड विस के संयुक्त सचिव मधुकर भारद्वाज के अलावा छह सदस्य होंगे।