पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिक एकता मंच ने किया धन संग्रह

नागरिक एकता मंच ने किया धन संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नागरिकएकता मंच के बैनर तले मंगलवार को कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन इकट्ठा किया गया। एलबर्ट एक्का चौक पर लोगों से यथासाध्य दान देने की अपील की गई। उनका नारा था उनकी दुनिया फिर से आबाद करो। राहगीरों एवं दुकानदारों ने भी उन्हें धन राशि दी। मंच के अनिल अंशुमन ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। इस तरह से इकट्ठा की गई राशि को रेड क्रॉस के जम्मू कश्मीर इकाई में भेजा जाएगा। पहले दिन करीब 3,500 रुपए की राशि जमा हुई। इस काम में शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, पत्रकार, शिक्षाविद, वकील अन्य शामिल हुए। मौके पर झाजसमो के अनिल अंशुमान, नदीम खान, हाईकोर्ट के अधिवक्ता नागेंद्र तिवारी, श्रीकृष्ण पांडेय, प्रताप चौधरी, आदित्य भास्कर, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नेता सुशीला तिग्गा, रामचरित्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांतो मुखर्जी एवं मोहम्मद जाहिद, प्रेरणा, सोनी तिरिया, झामस नेता सुदामा खलखो सहित अन्य उपस्थित थे।