फुटपाथ दुकानदार विभाग की बैठक
रांची | झारखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी फुटपाथ दुकानदार विभाग की बैठक मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। इसमें सभी जिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग के प्रभारी रवींद्र सिंह ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, तभी उनका हक मिल सकेगा। कांग्रेस नेता विनोद किस्पोट्टा ने फुटपाथ दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि उनसे जुड़े मुद्दों को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। बैठक में फुटपाथ दुकानदार विभाग के अध्यक्ष कौशल किशोर ने जल्द ही रांची में एक बड़ी रैली करने की घोषणा की।