पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लो मोर के खिलाफ हो सकती है एफआईआर

फ्लो मोर के खिलाफ हो सकती है एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | चतरामें ट्रांसमीशन लाइन का काम कर रही फ्लो मोर के खिलाफ झारखंड ऊर्जा संचरण निगम एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। फ्लो मोर पिछले कई माह से काम बंद किए हुए है। जबकि उसका भुगतान हो चुका है। ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। इसके बाद ऊर्जा संचरण निगम से कहा गया है कि वह फ्लो मोर को जल्द काम पूरा करने को कहे। अगर जल्द काम नहीं शुरू होता है, तो फ्लो मोर कंपनी के खिलाफ एफआईआर किया जाएगा। इसको लेकर चतरा के डीसी और एसपी से जल्द ही संपर्क किया जाएगा।