- Hindi News
- विस अध्यक्ष ने चार याचिकाओं पर की सुनवाई
विस अध्यक्ष ने चार याचिकाओं पर की सुनवाई
रांची | विसअध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने मंगलवार को चार याचिकाओं पर सुनवाई की। डाल्टनगंज की मालती देवी की याचिका पर पलामू के एसपी एवं डीसी से रिपोर्ट मांगी है। महिला का आरोप है कि उसके पति सरकारी नौकरी में रहते हुए दूसरी शादी कर ली। कोर्ट ने उसे गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था, लेकिन उसपर अमल नहीं हो रहा है। पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है। स्पीकर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके अलावा अग्निशमन से जुड़ी तीन याचिकाओं पर सुनवाई के बाद स्पीकर ने सभी संबंधित विषयों पर न्यायोचित विचार करने का निर्देश दिया। अग्निशमन ने छठे वेतनमान के बाद पुलिसकर्मियों से कम वेतन मिलने का मामला उठाया था। इसके अलावा यह भी कहा गया कि अग्निशमन में चालक की भर्ती के लिए उम्र 18 साल एवं अनिवार्य योग्यता भारी वाहनों के चलाने का लाइसेंस होना है जबकि दूसरी तरफ 18 साल के उम्र वालों को भारी वाहन चलाने का लाइसेंस देने का प्रावधान ही नहीं है।