- Hindi News
- हॉकी स्टेडियम की सफाई पर होगा विशेष ध्यान : भोलानाथ
हॉकी स्टेडियम की सफाई पर होगा विशेष ध्यान : भोलानाथ
रांची. हॉकीझारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का मुआयना किया। इस दौरान भोलानाथ सिंह ने स्टेडियम टर्फ की सफाई के साथ खराब हो चुके गोल पोस्ट बदलने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक दल खेल विभाग के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान संघ की सह उपाध्यक्ष असुंता लकड़ा, झारखंड की पहली एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक टूटी, शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार मौजूद थे।