रांची काॅलेज बना फुटबॉल चैंपियन
रांची. रांचीविश्वविद्यालय अंतर काॅलेज फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में रांची काॅलेज ने योगदा सत्संग महाविद्यालय को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रांची काॅलेज की ओर से राजेन्द्र कच्छप, संदीप कुमार, युगल मुंडा तथा योगदा की ओर से सोनू बड़ाईक ने गोल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रोवीसी एवं रांची काॅलेज के प्राचार्य ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। योगदा कॉलेज के कर्मचारियों ने रेफरी पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाया।