पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड महिला अंडर 19 टीम मेें 20 का चयन

झारखंड महिला अंडर-19 टीम मेें 20 का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंडराज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के तत्वावधान में सत्र 2014-15 की झारखंड महिला अंडर-19 टीम के फाइनल कैंप के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। शॉर्ट लिस्ट में शिवानी कांडेयांग, सना सैफ, रितु कुमारी, ममता पासवान, अश्वनी कुमारी, देवयानी प्रसाद (सभी जमशेदपुर), रश्मि गुड़िया, प्रियंका सवइयां, अंजली दास, इसरानी सोरेन (सभी पश्चिम सिंहभूम), इरम खान, रोशनी कनोजिया, शुभेच्छा मंडल (तीनों देवघर), अंजना बसंत, आरती कुमारी (दोनों बोकारो), कंचन कुमारी (रांची), रागिनी कुमारी भारती (सिमडेगा), वंदना टोप्पो (गुमला), रूमा कुमारी महतो (धनबाद), अनामिका कुमारी (हजारीबाग) शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को गुरुवार 25 सितंबर को दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और मूल जन्म प्रमाण पत्र के साथ कीनन स्टेडियम जमशेदपुर स्थित जेएससीए ऑफिस में रिपोर्ट करने को कहा गया है।