पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब दुकानदारों की मनमानी जारी

शराब दुकानदारों की मनमानी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें अंग्रेजी शराब दुकानों की हो रही मनमानी पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग नाकाम रहा। अंग्रेजी शराब दुकानों में एमआरपी से 20 रुपए से लेकर 200 रुपए तक अिधक मूल्य लेकर बिक्री की जा रही है। जिसकी दुकानदार रसीद भी नहीं दे रहे। डीबी स्टार ने पांच सितंबर को अपने अंक में रांची में रोज 30 करोड़ की हो रही अवैध वसूली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री से जितना रेवन्यू झारखंड में सरकार को सलाना आता है, उससे 20 गुणा ज्यादा की अवैध वसूली शराब माफिया आम लोगों से कर लेते हैं। एक साल में करीबन 6,00,00,00,000 रुपए का रेवन्यू सरकार को शराब बेचने वालों से आता है।

FOLLOW-UP