पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएस मुकेश से हथियार िभजवाते थे योगेंद्र साव

पीएस मुकेश से हथियार िभजवाते थे योगेंद्र साव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुिलस पूछताछ में राजू ने िकया खुलासा

झारखंड बचाओ आंदोलन टाइगर ग्रुप के प्रशिक्षक राजू साव ने पांच दिन की रिमांड के दूसरे दिन पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से गहरे संबंध की बात स्वीकारी। शनिवार को उसने पुलिस को बताया कि झारखंड बचाओ आंदोलन के लिए वर्दी और हथियार योगेंद्र साव ने मुहैया कराए थे।

राजू ने कहा, योगेंद्र साव ने अपने साले और निजी सचिव मुकेश साव से जेबीए सदस्यों के लिए वर्दी और हथियार भिजवाया था। रांची से सामान लेकर आए मुकेश साव ने राजू साव से कहा कि संगठन के लोगों तक पहुंचा दे। राजू ने स्वीकारा कि बड़कागांव के जोराकाठ में योगेंद्र साव के साथ मिलकर उसने जेबीए के सदस्यों ने अवैध कोयला लदे पांच ट्रकों को रोका था। उससे पांच लाख रुपए वसूले थे। राजू साव ने टाइगर ग्रुप जेबीए से संबंध की बात स्वीकारी है। यह भी माना कि संगठन को मंत्री से सहयोग मिलता था। माध्यम उनका साला मुकेश साव था।

मुकेश ने पुलिस को बताया है कि जिस दिन संगठन के मोहन साव, रेमन उरांव, कृष्णा साव राजेंद्र उरांव गिरफ्तार हुए थे, उस दिन बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना था। इसको लेकर बालूमाथ के अनिल साव के घर पर वर्दी रखी गई थी। कुलदीप साव के घर हथियार रखा गया था। लोग ठिकाने पर पहुंचकर वर्दी पहनते और हथियार उठाते उससे पहले वे पुलिस गिरफ्त में गए थे।

अनिल के घर थी वर्दी कुलदीप के घर हथियार

जेबीए सरगना मुकेश के कन्फेशन में आया है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जब भी टाइगर ग्रुप और जेबीए संगठन के साथ मीटिंग करनी होती थी, वे पतरातू सर्किट हाउस पहुंच जाते थे और संगठन के लोगों को बुला लेते थे। वहीं हमारी मुलाकात होती थी और भावी योजना तय की जाती थी।

पतरातू सर्किट हाउस में होती थी बैठक